हिसार, 01.10.25-- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व जिला शहरी प्रधान बजरंग गर्ग के नेतृत्व में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विधानसभा नेता प्रतिपक्ष बने पर व राव नरेंद्र सिंह को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने पर कांग्रेस भवन में खुशी जाहिर करते हुए लड्डू बांटे गए।

इस अवसर पर बजरंग गर्ग ने पत्रकार वार्ता में कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव में धान को 3100 रुपए प्रति क्विंटल खरीद करने की घोषणा की थी मगर सरकार की धान 2389 रुपए एमएसपी पर ना खरीद पर प्रदेश के किसानों में बड़ी भारी नाराजगी है। किसानों को मजबूरी में अपना धान को 2000 रुपए से लेकर 2200 रुपए तक बेचना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री को अपने वायदे के अनुसार किसानों की धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल खरीदना चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार ने अपनी घोषणा के बावजूद किसान का बाजरे की सरकारी खरीद नहीं कर रही है जिसके कारण किसानों में सरकार के प्रति बड़ी भारी नाराजगी है। किसानों को मजबूरी में अपना बाजार औने-पौने दामों में बेचने पर मजबूर हो रहे है। बजरंग गर्ग ने कहा कि पहले ही हरियाणा में भारी बारिश व बाढ़ आने के कारण लाखों एकड़ में फसल बर्बाद हो गई है। सरकार ने अभी तक किसानों को फसल खराब का मुआवजा तक नहीं दिया है जबकि गेहूं की बिजाई का समय आ चुका है। सरकार को किसानों के हित में धान व बाजरे की सरकारी खरीद एमएसपी तुरंत करनी चाहिए। मंडियां धान व बाजरे से भरी पड़ी है। बजरंग गर्ग ने कहा कि अगर सरकार ने किसानों की धान व बाजरे की खरीद एमएसपी पर नहीं की तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार में पहले भी करोड़ों रुपए का धान व बाजरा का घोटाला हो चुका है। जिसकी एफआईआर दर्ज होने के बावजूद कोई भी कारवाई नहीं हुई है और अब फिर धान व बाजरे घोटाले का खेल खेला जा रहा है जिसकी उच्चस्तरीय जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ सख्य कारवाई होनी चाहिए।

इस अवसर पर उकलाना विधायक नरेश सेलवाल, पूर्व चेयरमैन डॉ राजेंद्र सूरा, नलवा हल्का प्रत्याशी अनिल मान, हरियाणा किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिलबाग सिंह हुड्डा, पूर्व चैयरमैन कृष्ण सिंगला उर्फ़ टीटू, सूबे सिंह आर्य,बीर सिंह ख्यालिया, वरिष्ठ नेता सोमबीर लांबा, महिला ज़िला अध्यक्ष ग्रामीण संतोष जून, महिला नेत्री कृष्णा दुग्गल, एडवोकेट योगेश सिहाग, शहरी अध्यक्ष मनु अग्रवाल, एस.सी. सेलप्रदेश सचिव अनुपाल भुक्कल, युवा ज़िला अध्यक्ष शहरी विकास ढांडा, नरेश मलिक , एस.सी. सेल ज़िला अध्यक्ष ग्रामीण रतनकुमार बडगुजर, एस.सी. सेल शहरी सोनू लंकेश, महिला नेत्री गीता आहूजा, वरिष्ट नेता राजेश कुमार मुंडाई, महिला नेत्री रेनू चहल, पूर्व अल्पसंख्यक चेयरमैन विक्टर डेविड, युवा नेता तेजवीर पुनिया, सूबे सिंह आर्य, दर्शन सिंह सोढ़ी, अजय जाखड़, अमर गुप्ता, गायत्री यादव, सोमबीर लम्बा ईश्वर मोर, पार्षद सत्यवान पानू, हरज्ञान ख्यालिया, चंद्र भान काजला, रामनिवास सोनी, नरेंद्र गर्ग, निरंजन गोयल, राजेंद्र बंसल, रणधीर सिंह बामल, हिसार युवा कांग्रेस अध्यक्ष भारत सोनी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रोहित दलाल, अजय मलिक, साहिल गुज्जर, शंकर ठाकुर, विशु दहिया, राहुल सिहड़वा, हिमांशु सैनी, सतीश भाटिया, प्रीतम चौधरी, सुरेश बाल्मीकि, बंसी लाल खोखा, दिनेश अग्रवाल आदि भारी संख्या लोग मौजूद थे।