शिमला: 31,05.25- आज दिनाँक 31 मई, 2025 को हि0प्र0 विधान सभा सचिवालय में उप- सचिव के पद पर कार्यरत रीता शर्मा 37 वर्ष 11 महीने का कार्यकाल पूर्ण करने के उपरान्त सेवानिवृत हो गई हैं। उनकी सेवानिवृति पर विधान सभा सचिवालय के लाईब्रेरी हॉल में एक सादे समारोह का आयोजन किया गया। विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा द्वारा उन्हें टोपी, शॉल व गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधान सभा सचिव ने उनके द्वारा विधान सभा सचिवालय को दी गई सेवाओं की भरपूर प्रशंसा की तथा उन्हें भविष्य की योजनाओं की शुभकामनाएँ दी।
रीता शर्मा ने लगभग 38 वर्षों के इस कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया जबकि वर्ष 1987 में बतौर लिपिक विधान सभा में उनकी प्रथम नियुक्ति हुई थी।
इस अवसर पर विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें सेवानिवृति की बधाई दी तथा उनके सुखद तथा समृद्व जीवन की कामना की।
विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने सेवानिवृति पर रीता शर्मा को बधाई देते हुए उनके द्वारा विधान सभा सचिवालय को दी गई सेवाओं की सराहना की तथा उनके सुखद, समृद्व तथा स्वस्थ जीवन की कामना की।
हरदयाल भारद्वाज)
संयुक्त निदेशक एवं मुख्य प्रवक्ता,
हि0 प्र0 विधान सभा।