मनीमाजरा, 30.05.25- : भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला ने पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सैनी की अगुवाई में मौलीजागरां में मनाई।

भाजपा के प्रदेश के उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी व जिला सचिव रामेश्वर गिरी आदि वक्ताओं ने बताया कि महारानी अहिल्या बाई होल्कर मध्य भारत के मालवा क्षेत्र की एक ऐसी मराठा शासिका व वीरांगना थीं, जिन्होंने हिंदुत्व के गौरव और सम्मान के लिए एक गौरवमई इतिहास रचा। वे शिव भोले नाथ भगवान की अनन्य भक्त थीं। उन्होंने साड़ी बुनकरों एवं महिलाओं के कल्याणार्थ अनेक कार्य किए व अनेकों मंदिरों, घाटों, जगह-जगह पियाऊ का निर्माण कराया। उनका जन्म 29 मई 1725 को महाराष्ट्र में अहमदनगर में हुआ था व उनका शासनकाल वर्ष 1767 से 1795 में उनके निधन तक रहा।

इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश के उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी, प्रदेश सचिव शशि शंकर तिवारी, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रुबी गुप्ता, इस प्रोग्राम के जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, पार्षद मनोज सोनकर, जिला उपाध्यक्ष राम कुमार चौधरी, माधवी, जिला महामंत्री राम शुक्ला, जिला सचिव सुरेंद्र सिंह, प्रमिला, सचिव गोपाल बेंजवाल, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रेखा राजपूत, मंडल अध्यक्ष बंटी सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अनीता असवाल, मंडल सचिव सरिता आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।