HAMIRPUR,07.09.20-जिला हमीरपुर के ब्लॉक सुजानपुर में एनपीएस कर्मचारियों द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी राजिन्दर स्वदेशी, राज्य उपाध्यक्ष कुलदीप चन्द, सह-सचिव सुरेंदर पटियाल, जिला प्रधान राजू राम शर्मा एवं राज्य सह संयोजक रीता डोगरा ने की। इस मीटिंग में उपस्थित कर्मचारियों ने एनपीएस से होने वाले प्रभावों के बारे में विचार प्रस्तुत किए। अंत में सभी कर्मचारियों ने सहमति से निर्णय लिया कि अब एनपीएस के विरोध में आवाज उठाने की आवश्यकता महसूस होने लगी है। इसलिए हमें ब्लाक पर संगठित होना चाहिए। हमें ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन करना बड़ा जरूरी है। इस मौके पर एनपीएस कर्मचारियों ने राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया। कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के ब्लॉक सुजानपुर की कार्यकारिणी का ब्यौरा
क्र. स. पदनाम नाम
1. अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार
2. उपाध्यक्ष सुनील कुमार
3. प्रधान राजीव कुमार
4. उपप्रधान सुरेंदर कौशिक
5. महासचिव अश्विनी कुमार
6. सह सचिव राजेश कुमार
7. प्रैस सचिव कुलभूषण वर्मा
8. सलाहकार प्रवीन कुमार
9. संगठन संयोजक प्रताप चन्द
10. प्रवक्ता कमलेश कुमार
सदस्यों के नाम प्रशोत्तम चन्द, हितेन्दर गुप्ता, राज कुमार, विधि चन्द, कंचनवाला, सुमन गुप्ता,रेखा देवी, रोजो देवी इत्यादि उपस्थित रहे।
इस मौके पर राजिन्दर स्वदेशी ने अपने विचार व्यक्त किए कि भारत सरकार ने अपने कर्मचारियों पर एक जनवरी 2004 से एनपीएस स्कीम शुरू की है। इससे पहले सभी विभागों में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू थी, जिसे सेंट्रल सिविल सर्विस (पेंशन) नियम, 1972 कहा जाता है, इसे खत्म कर दिया गया। इसकी जगह पर नेशनल पेंशन सिस्टम यानी एनपीएस शुरू की गई। लेकिन शुरुआत में इसके दुष्परिणामों के वारे में समस्त कर्मचारी वर्ग अनभिज्ञ था। लेकिन जैसे ही इसके अन्तर्गत कर्मचारियों की रिटायरमेन्ट होने लगी, तब इसकी सच्चाई सामने आने लगी। ये एनपीएस कर्मचारियों के लिए हितकारी नहीं है।
अन्त में सभी कर्मचारियों ने केंद्र सरकार और राज्य से मांग की कि न्यू पेंशन स्कीम के स्थान पर पुरानी पेंशन स्कीम की पुनः बहाली की जाए।