चंडीगढ़, 13 नवंबर। इंडियन नेशनल लोकदल ने पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श करके प्रदेश के सभी 23 जिलों में प्रभारी एवं सहप्रभारियों को नियुक्त किया है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक प्रक्रिया पूरी करवाकर जोन अध्यक्षों का चयन करेंगे।
जोन अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए पार्टी द्वारा नियुक्त प्रभारियों में - सिरसा, फतेहाबाद और हिसार की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. सम्पत सिंह को सौंपी गई है। जींद, कैथल, सोनीपत और हांसी के लिए प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, अम्बाला, यमुनानगर और पंचकूला के लिए पूर्व विधायक शेर सिंह बडशामी, भिवानी और चरखी दादरी के लिए पूर्व विधायक एवं पीएसी अध्यक्ष वासूदेव शर्मा को प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल की जिम्मेदारी विधायक आदित्य देवीलाल, रोहतक और झज्जर की राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती, पानीपत की पूर्व विधायक भरत सिंह छोकर, महेंद्रगढ़ की जिम्मेदारी पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, करनाल और कुरूक्षेत्र की जिम्मेदारी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला, मेवात की जिम्मेदारी युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी कर्ण चौटाला और रेवाड़ी की जिम्मेदारी पूर्व विधायक रणबीर सिंह मंदोला को सौंपी गई है।
जिलास्तरीय सह प्रभारियों की सूची - गुरूग्राम के लिए प्रताप सिंह, मेवात के लिए आनंद श्योराण, फरीदाबाद के लिए देवेंद्र चौहान, पलवल के लिए अजीत बॉबी, झज्जर के लिए विधायक अदित्य चौटाला, रोहतक के लिए विधायक अर्जुन चौटाला, सोनीपत के लिए पूर्व विधायक रामफल कुंडू, पानीपत के लिए प्रो. धर्मेंद्र ढुल, कुरूक्षेत्र के लिए प्रेम चंद गुज्जर, करनाल के लिए सुरजीत संधू, यमुनानगर के लिए पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, अम्बाला के लिए शीशपाल जंधेड़ी, पंचकूला के लिए संदीप गोयत, जींद के लिए इंद्र सिंह ढुल और सुमित्रा देवी, सिरसा और हांसी के लिए उमेद लोहान, फतेहाबाद के लिए पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, हिसार के लिए गौरव सम्पत सिंह, भिवानी के लिए विजय पंचगामा, दादरी के लिए पूर्व विधायक ओमप्रकाश गोरा, महेंद्रगढ़ के लिए जसबीर ढिल्लो, रेवाड़ी के लिए नरेंद्र वर्मा और कैथल के लिए प्रदीप गिल को सह प्रभारी बनाया गया है।