नई दिल्ली, 27.10.26-: हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां जो आजकल नई दिल्ली में आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 में भाग लेने के लिए नई दिल्ली दौरे पर हैं ने गत सायं भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकअर्जुन खरगे से उनके सरकारी आवास 10 राजाजी मार्ग पहुँचकर मुलाकात की। पठानियां ने कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

पठानियां ने कहा कि उन्होने राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे के साथ जिला चम्बा तथा प्रदेश के कई राजनीतिक पहलुओं पर चर्चा की तथा विधान सभा के अन्दर निभाई जा रही अपनी भूमिका, कार्यशैली पर भी विचार विमर्श किया। पठानियां ने कहा कि आधारभूत से कांग्रेसी होने के नाते उन्होने मल्लिकअर्जुन खरगे के साथ विशेषकर जिला चम्बा तथा प्रदेश कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों पर अपना दृष्टिकोण बताया तथा भविष्य में आने वाले चुनावी वर्ष में राजनीतिक दृष्टि से अपना अनुभव सांझा किया। इस अवसर पर पठानियां ने कहा कि उन्होने मल्लिकअर्जुन खरगे के साथ हिमाचल प्रदेश में चल रही राजनितिक गतिविधियों तथा परिदृश्य पर चर्चा की तथा अगले साल प्रस्तावित विधान सभा चुनाव के परीपेक्ष्य में भी गहन चर्चा की।