हमीरपुर 23 जुलाई। सुनील शर्मा बिट्टू ने वीरवार को हमीरपुर के निकटवर्ती गांव कोठी का दौरा करके स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं ।
इस दौरान गांववासियों ने सुनील शर्मा बिट्टू के समक्ष सड़क से संबंधित समस्या के समाधान की मांग रखीं। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि बरसात के बाद गांव की सड़क की मरम्मत एवं इसे पक्का करवाने के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे।
सुनील शर्मा बिट्टू ने बताया कि आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त करने तथा इनके समाधान के लिए वह लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।
प्रदेश सरकार की साढे तीन वर्ष के उपलब्धियों की चर्चा करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस जिला में विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाएं मंजूर की हैं हमीरपुर में सबसे बड़ा बस अड्डा बन रहा है। वर्तमान बस अड्डे की जगह पर एक बहुत बड़ा सिटी सेंटर विकसित किया जाएगा। मेडिकल कालेज का कार्य भी तेजी से करवाया जा रहा है।
इससे पहले, कोठी पहुंचने पर सुनील शर्मा बिट्टू का कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरसी डोगरा, पूर्व प्रधान निर्मला डोगरा, महिला मंडल प्रधान सुमना देवी, पंचायत सदस्य प्रीतम चंद, अशोक कुमार, योगेश कुमार, धर्म सिंह, ज्ञान चंद, सतपाल, सिमरो देवी, रक्षा देवी और अन्य लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।