चण्डीगढ़, 08.07.26- : पूर्व डिप्टी मेयर एवं पूर्वांचल समाज के नेता अनिल कुमार दुबे के जन्मदिवस के अवसर पर सुंदरनगर स्थित सामुदायिक केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रौनक सेवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस तीसरे रक्तदान शिविर में 121 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर भागीदारी निभाई। आयोजन का उद्देश्य जन्मदिवस को समाज सेवा से जोड़ते हुए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने का संदेश देना था।

रक्त संग्रहण की प्रक्रिया सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल की मेडिकल टीम की देखरेख में संपन्न हुई। शिविर के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक मानकों का पालन किया गया।

इस अवसर पर चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा, मेयर सौरभ जोशी, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, डीएसपी राम गोपाल, डिप्टी मेयर सुमन शर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबला, भरत कुमार, इंस्पेक्टर रोहतास यादव, जिला अध्यक्ष रविंद्र मलिक, रेखा सूद, लीलाधर स्वामी, मृणाल यादव, चंद्रमा मिश्रा, महेंद्र नाथ दुबे, धनंजय सिंह, अरविंद दुबे, मनु भसीन, हरिश शर्मा, भाजपा नेता विजय राणा, युवा मोर्चा के अभय झा, महामंत्री अंकुर राणा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और नियमित रक्तदान के महत्व पर बल दिया।

अनिल कुमार दुबे ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों और आयोजन से जुड़े स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम है और समाज के अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जुड़ना चाहिए।

आयोजन को सफल बनाने में भरत शाह, सोनी गोयल (हरियाणा मार्बल), रमन गैस एजेंसी के रमन, मनीष दुबे, ओमप्रकाश यादव, शानू दुबे, ओमपाल ठाकुर, विजय खरवार तथा अन्य स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।