चंडीगढ़-20.05.26-लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष अवी भसीन ने उद्यमियों की आवाज उठाते हुए चंडीगढ़ प्रशासन के एक्साइज एंड टैक्सटेशन कमिश्नर श्री निशांत यादव जी को पत्र देकर जीएसटी भुगतान में क्रेडिट कार्ड की सुविधा शुरू करने की मांग की।

संस्था ने कहा कि छोटे एवं मध्यम उद्योगों को कई बार कामकाज के दौरान पैसों की कमी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यदि जीएसटी का भुगतान क्रेडिट कार्ड से करने की सुविधा मिल जाए, तो उद्योगों को काफी राहत मिलेगी और वे समय पर कर जमा कर सकेंगे।

लघु उद्योग भारती ने यह भी कहा कि इस सुविधा से सरकार को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा, क्योंकि भुगतान की पूरी जिम्मेदारी बैंक एवं कार्ड जारी करने वाली संस्था की होती है।

अवी भसीन ने उद्योगों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखते हुए मांग की कि उद्योगों के हित में जीएसटी भुगतान के लिए क्रेडिट कार्ड सुविधा जल्द शुरू की जाए।

लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ का मानना है कि इससे छोटे उद्योगों को मजबूती मिलेगी और व्यापार करना भी आसान होगा।