चण्डीगढ़, 11.05.26 : अहिंसा चैरिटेबल सेवा समिति, चण्डीगढ़ के तत्वावधान में आज श्री दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में श्री णमोकार महामंत्र पाठ एवं श्री भक्तामर दीपार्चना का भव्य एवं श्रद्धामयी आयोजन अत्यंत धार्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं ने सपरिवार सहभागिता कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
यह आयोजन श्रीमती सरोज जैन, रजनीश जैन, नितिन जैन, अजय जैन (बॉबी), सचिन जैन, पूनम जैन, मिताली जैन, प्रीति जैन व सोनल जैन के सौजन्य से आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्री णमोकार महामंत्र का जाप एवं श्री भक्तामर दीपार्चना कर आध्यात्मिक ऊर्जा एवं आत्मिक शांति का अनुभव किया।
कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य सदस्यों ने सहभागिता की, जिनमें समाज रत्न नवरत्न जैन, सुरेन्द्र जैन, श्यामलाल जैन, अनिल जैन, शंत जैन, यशपाल अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। महिलाओं में संजना जैन, डॉ. रुचि जैन, सुषमा जैन एवं अंजू जैन सहित अनेक श्रद्धालु बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
समिति के वरिष्ठ मार्गदर्शक राजेन्द्र प्रसाद (डीएमसी) ने बताया कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता, संस्कार एवं सेवा भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम उपरांत रजनीश जैन सपरिवार ने सभी का पाठ में भाग लेने के लिए धन्यवाद किया और सभी ने उनके भावों की बहुत बहुत अनुमोदना की।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ अजय जैन ने आगामी आयोजन की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 15 मई, डिंबशुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे श्री 1008 शांतिनाथ भगवान के जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर श्री दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में 116 किलो बूंदी के लड्डुओं एवं मीठे पेयजल (शरबत) का विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने सभी सधर्मी बंधुओं से इस पुण्य अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर तन, मन एवं धन से सहयोग प्रदान करने तथा धर्म लाभ अर्जित करने का आग्रह किया।