चण्डीगढ़, 23.03.26- : इंटरनेशनल वुमन डे बीत चुका है, लेकिन इसे मनाने का सिलसिला जारी है। इसका उद्देश्य यह है कि इस विशेष दिन को केवल एक बार नहीं, बल्कि हर दिन मनाया जाए। साथ ही, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और लड़कियों की उपलब्धियों को सराहा जाए। इसी संदर्भ में, चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में इंटरनेशनल वुमन डे का आयोजन किया गया, जिसमें अवार्ड सेरेमनी भी शामिल थी।
आयोजक संस्था स्पॉटलाइट की संस्थापक नेहा सरोज वर्मा ने बताया कि हमारा प्रयास है कि जो महिलाएँ विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं और दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बन रही हैं, उन्हें एक मंच पर लाकर सम्मानित किया जाए।
जिन को सम्मानित किया उनमें विजया पुष्कर (सीनियर जर्नलिस्ट), ऋतु नाग, शर्मिता भिंडर (सोशल वर्कर), सरिता खुराना (मास्टर शेफ), कंचन भल्ला (सिंगर), अदिति श्योराण (क्रिकेटर), तृप्ता शर्मा ( अध्यापिका और समाजसेवी , शिमला) और वेद चौधरी (पूर्व रक्षा सेवाएं) शामिल रहीं। इसके अलावा डिंपल मेहता (गृहिणी) लक्ष्मी सेन और नीता चतुर्वेदी व स्नेहा सिंह (टीवी आर्टिस्ट) को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।