संगठन विस्तार करते हुए इनेलो ने व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषित
व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भी किए नियुक्त

चंडीगढ़, 10 जुलाई। संगठन का विस्तार करते हुए वीरवार को इनेलो के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा से विचार विमर्श करके व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की। व्यापार प्रकोष्ठ के सभी 22 जिलों के जिला अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं।
राजेंद्र जैन और लाला मोतीराम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, स्वर्णजीत सिंह खालसा, गौरव मोंगा, राजन कालरा और रिंकू चौधरी को उपाध्यक्ष, शिव बजाज को प्रधान महासचिव, राजेंद्र सोलाच, मुकेश पंजपुरा, अमन बंसल, शम्मी आनंद और कृष्ण मेहता को महासचिव, रनवीर देशवाल, प्रदीप शर्मा, संदीप भांबा, आशुतोष सिंगला, देव आनंद नायक, अक्षय चौधरी, हरदीप सिंह, अमरदीप सजोली, राजिन्द्र शर्मा, जेके अग्रवाल, बलविंद्र शर्मा, विरेंद्र महेश्वरी, हिमांश खुराना और लवली मेहता को सचिव, अशोक मानक को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की सूची - विकास बंसल को करनाल, गुरदेव मेहता को सिरसा, अमरीक सिंह को अंबाला, राजकुमार बिंदल को सोनीपत, रमन शर्मा को यमुनानगर, मनोज जोरासी को पानीपत, नंदलाल गर्ग को महेंद्रगढ़, प्रवीन चौधरी को कैथल, राकेश गर्ग तावडू को गुरूग्राम, लक्ष्मण स्वामी को चरखीदादरी, रमेश माटा को हिसार, राजकुमार दूबे को पलवल, विजय सिंह भुल्लर को कुरूक्षेत्र, हरविंद्र सिंह को रोहतक, लाल सिंह को जीन्द, राजकुमार मित्तल को फतेहाबाद, रूप लांबा को फरीदाबाद, सुभाष गर्ग को रेवाड़ी, अग्रसेन मित्तल को भिवानी, रणदीप सिंह राणा को पंचकूला, हरीश मलिक को नूहं/मेवात और रोहताश सोनी को झज्जर का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।