चण्डीगढ़ : विश्व हिन्दू परिषद् (विहिप)15.06.24-, पंजाब प्रान्त, जिसमें चण्डीगढ़ भी शामिल है, द्वारा आयोजित किए जा रहे सात दिवसीय दुर्गावाहिनी प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के दौरान आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं वर्तमान में विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक एवं मार्गदर्शक दिनेश जी ने भारत के गौरवशाली इतिहास विषय बारे शिक्षार्थियों को अवगत कराया।

इस अवसर पर उन्होंने आयोजन स्थल शारदा सर्वहितकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 40-डी में प्रबुद्ध लोगों से देश के ताज़ातरीन हालातों पर चर्चा भी की। इस मौके पर विहिप के स्थानीय अध्यक्ष अरविंद मोडगिल, चण्डीगढ़ विकास समिति की संचालिका संदीप संधू, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि रावत, भाजपा पदाधिकारी रमेश सहोड, शिव कुमार व अविनाश मांडला इत्यादि भी उपस्थित रहे। विहिप के विभाग मंत्री प्रदीप शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि विहिप अपने अग्रणी संगठन दुर्गा वाहिनी के जरिए हिन्दू युवतियों को संगठित कर उनमें संस्कार निर्माण करने, आत्मरक्षा एवं राष्ट्र रक्षा के साथ हिन्दू जागरण के कार्य में संलग्न है तथा सेवा, सुरक्षा संस्कार का उद्देश्य लेकर भारत माता को फिर से अपने प्राचीन गौरवमयी विश्व गुरु के स्थान पर स्थापित करना ही इसका परम लक्ष्य है।