चंडीगढ़. 24.05.24-भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन की धर्मपत्नी प्रिया टंडन के प्रचार अभियान के दौरान सैकड़ों महिला मलोया राजपूत धर्मशाला में पहुंची और घूंघट से बाहर आई इन महिलाओं ने भाजपा के समर्थन में खूब नारे लगाए। प्रिया टंडन ने कहा कि महिलाओं का यह जोश भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता का उदाहरण है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी से प्रभावित होकर कार्यक्रम में आई चंडीगढ़ के चार बूथों की इन महिलाओं का प्रिया टंडन ने भी गर्मजोशी स्वागत किया।

प्रिया टंडन ने यहां महिलाओं के बड़ी संख्या में पहुंचने पर उनका आभार जताते हुए कहा कि चंडीगढ़ में भाजपा की जीत से अगले पांच वर्षों में विकास एवं जन कल्याणकारी कई योजनाओं पर काम होगा।उन्होंने महिलाओं के आह्वान किया कि कुछ राजनीतिक दल अपना स्वार्थ साधने के लिए लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्हें तरह तरह के लुभावने वायदे कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के इन नेताओं से सतर्क रहने का भी आह्वान किया।

प्रिया टंडन कहा कि आने वाले समय में भाजपा सरकार कई बड़ी योजनाओं पर काम करेगी। इसी के साथ चंडीगढ़ क्षेत्र की लंबे समय से जो अलग अलग डिमांड है,उन्हें पूरा कराने का किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला वंदन और लखपति दीदी जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से महिलाओं का सम्मान बढ़ाने,उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। कार्यक्रम में चंडीगढ़ के बूथ नंबर एक,दो,तीन और चार की सैकड़ों महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल हुई। इस मौके पर मलोया गांव वासी निर्मला देवी,बाला देवी,वीरवती,रेखा,पूजा,संतोष सहित करीब डेढ़ सौ परिवारों की महिलाओं ने भाजपा को समर्थन दिया।