चण्डीगढ़, 29.04.24- : हिमाचल महासभा, चण्डीगढ़ द्वारा आज मतदाता जागरूकता अभियान संस्था के प्रधान पृथ्वी सिंह प्रजापति की अगुआई में चलाया गया। संस्था ने लोकतंत्र के इस महापर्व के बारे में आम जनता को जागरूक किया कि 5 साल में एक बार आने वाले इस महापर्व में जरूर भाग लें तथा अपने वोट का जरूर इस्तेमाल करें। हिमाचल महासभा के सभी सदस्यों ने लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करके अपने लिए एक बेहतर प्रतिनिधि और सरकार चुनने के लिए लोगों को जागरूक करने का प्रण लिया। इस अवसर पर संस्था के उपप्रधान राकेश बारोटिया, सचिव भागीरथ शर्मा, वित्त सचिव देशराज चौधरी, सलाहकार संतोष भारद्वाज, सुरेंद्र शर्मा, रोशन भारद्वाज, सचिन रायजादा, दीपक शर्मा, संजीव शर्मा, एडवोकेट कृपाल सिंह ठाकुर, एडवोकेट रमेश शर्मा, विजय शर्मा, अशोक शर्मा व नंद लाल के साथ अन्य कई कार्यकरिणी सदस्य मौजूद रहे।