*भारत देश के संविधान ने प्रत्येक व्यक्ति को बोलने की आजादी व समानता का अधिकार दिया है- बजरंग गर्ग

*बाबा साहेब के आदर्शों से प्रेरणा लेकर हमें उनके बताएं हुए मार्ग पर चलना चाहिए- बजरंग गर्ग

*बाबा साहेब संविधान के निर्माता, दलित, पिछड़ा वर्ग व गरीबों के हितैषी थे- बजरंग गर्ग

*बाबा साहेब दलितों के साथ-साथ महिलाओं व श्रमिकों को अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी- बजरंग गर्ग

*बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर भारत देश के प्रथम कानून मंत्री थे- बजरंग गर्ग

हिसार, 14.04.24-- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा हिसार के कांग्रेस भवन में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस श्रद्धांजलि सभा में भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व जिला कन्वीनर बजरंग गर्ग ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहेब भारतीय संविधान के निर्माता, दलित एवं पिछड़ा वर्ग व गरीबों के हितैषी थे। जिन्होंने अपना पूरा जीवन दलित, पिछड़ा व गरीबों के उत्थान के लिए काम किया। उन्होंने सामाजिक न्याय व सामाजिक असमानता के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, महिलाओं को बराबरी का अधिकार, जनसंख्या नियंत्रण व मौलिक दायित्व की बात की। बजरंग गर्ग ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर देश के प्रथम कानून मंत्री थे। वह महान अर्थशास्त्री थे। बाबा साहेब दलितों के साथ-साथ महिलाओं व श्रमिकों के अधिकारों के लिए भी लड़ाई लड़ी। वह चाहते थे कि महिलाओं को भी समाज में बराबरी का हक मिले। सबको बाबा साहेब की आदर्शो से प्रेरणा लेकर हमें उनके बताएं हुए मार्ग पर चलना चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने में लगी हुई है जबकि भारत देश हमारा शरीर है और संविधान उसकी आत्मा है। देश के संविधान में प्रत्येक व्यक्ति को बोलने की आजादी व समानता का अधिकार दिया है मगर जो राजनीतिक ताकत भारत देश के संविधान को बदलने या खत्म करने की साजिश कर रहे है। हम सबको एकजुट होकर उनका मुंह तोड़ जवाब देना है। आज कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने संविधान की रक्षा करने की शपथ ली।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष दिलबाग सिंह हुड्डा, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट कमल सहरावत, वरिष्ठ नेता वीर सिंह दलाल, वरिष्ठ नेता एडवॉकेट डॉ राजवीर सिंह मोर,चन्द्रभान काजला, किसान नेता बलराज सिंह मलिक , रणधीर सिंह बामल, दलजीत पंघाल , डा जैकब हरमीत सिंह, एडवोकेट मंदीप बिश्नोई पूर्व चेयरमैन सुखबीर डूडी, वज़ीर सिंह पूनिया, पूर्व अल्पसंख्यक चेयरमैन विक्टर डेविड,युवा नेता सुरेश पंघाल , ओ.बी.सी. प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष वर्मा, नीतीश मित्तल,पूर्व चेयरमैन कृष्ण सिंगला, पार्षद प्रतिनिधि सुशील शर्मा,युवा नेता तेजवीर पूनिया,अवतार सिंह ,ब्लॉक मेंबर अनुपाल भुकल, दिलावर सिंह बिडलान, एडवोकैट राजेश दलाल, सत्यवान सिंह खोखा नंबरदार, डा बदेवा राम, बंसी लाल खोखा, सज्जन अठवाल सुशील उगलान ,सुभम प्रधान ,भूप सिंह नैन, आनन्द सरोहा, राहुल गर्ग, निरंजन गोयल , रजत हुड्डा, राजेश मुंढाई आदि कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद थे।