चण्डीगढ़ 15.02.24-: बसंत पंचमी के पर्व पर बुड़ैल कबाड़ी मार्केट में माँ सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया जिसमें चण्डीगढ़ विकास समिति की अध्यक्ष डॉ. संदीप संधू मुख्य अतिथि के तौर पर पधारीं व उन्होंने विधि विधान से सरस्वती पूजन कर प्रसाद का वितरण किया।

डॉ. संदीप संधू ने कहा कि यदि सांकेतिक रूप से देखा जाए तो शरद ऋतु से बसंत ऋतु का परिवर्तन हमारे जीवन में उदासीनता से प्रसन्नता तक की यात्रा को दर्शाता है। बसंत पंचमी का दिन सांस्कृतिक रूप से और भी अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन ज्ञान की देवी माता सरस्वती का पूजन दिवस समस्त देश में मनाया जाता है। डॉ. संधू ने बताया कि माता सरस्वती का पूजन करने के पश्चात् उन्होंने ज्ञान देवी माँ सरस्वती से समस्त चण्डीगढ़वासियों के कल्याण का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि यदि सांकेतिक रूप से देखा जाए तो शरद ऋतु से बसंत ऋतु का परिवर्तन हमारे जीवन में उदासीनता से उल्लास तक की यात्रा को दर्शाता है।