चंडीगढ़ 6 दिसंबर 2023.-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की सदस्यों ने चंडीगढ़ भाजपा के सभी छह जिलों में प्रवास किया, महिलाओं से मोदी सरकार की नीतियों के बारे में चर्चा की तथा अधिक से अधिक महिलाओं को भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया। चंडीगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता धवन तथा मोर्चा प्रभारी कैलाश चंद जैन की देखरेख में सभी जिलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजीत किए गए। जिनमे सभी जिलों में गौशालाओं का दौरा, मंदिरो की संकीर्तन मंडलियों से मिलना, धार्मिक स्थलों का दौरा, आंगनबाड़ी केंद्र में आशा वर्कर्स के साथ मुलाकात, स्कूल कॉलेज में नए मतदाताओं के साथ मुलाकात, जन शिक्षण संस्थान में बच्चों से वार्तालाप, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ,महिला लाभार्थियों के साथ सेल्फी, ट्रांसजेंडर्स से मिलना तथा उनके साथ भोजन करना आदि प्रमुख है ।ये कार्यक्रम सभी जिलो में किए गए।
भाजपा के शहीद भगत सिंह जिला में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रजिया तथा कार्यक्रम प्रभारी चंद्रावती शुक्ल द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नीतू गर्ग का प्रवास रहा।
रानी झांसी जिला में जिला की कार्यकारी अध्यक्षा रीता नंदा तथा कार्यक्रम प्रभारी नीलम गुप्ता व शशि ठाकुर द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य टीना वाटिका का प्रवास रहा।
दीनदयाल उपाध्याय जिला में जिला अध्यक्ष संदीप कौर तथा कार्यक्रम प्रभारी गीता शर्मा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए व राष्ट्रीय कार्यकारी समिति सदस्य कायनात काजी का प्रवास रहा।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला में जिला अध्यक्ष सोनम वर्मा वा कार्यक्रम प्रभारी विनोद जी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रेखा वीरप्पणी का प्रवास रहा ।
इसी प्रकार भारत रत्न अटल जिला में जिला अध्यक्ष रिंकू सिन्हा व कार्यक्रम प्रभारी मीरा शर्मा द्वारा कार्यक्रम किए गए व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पदमा जी हैदराबाद से का प्रवास रहा।
अंबेडकर जिला में जिला अध्यक्ष रुचि कपूर व कार्यक्रम प्रभारी सबीना बंसल द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उपदेश आंदोत्रा का प्रवास रहा।
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन तथा मोर्चा प्रभारी कैलाश चंद जैन ने सभी जिलों का दौरा किया। इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष आशा जसवाल, नीना तिवारी, महिला मोर्चा महासचिव नेहा अरोड़ा, रूबि गुप्ता , पार्टी जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानिया, राजेंद्र शर्मा, डा.नरेश पांचाल, सतिंदर सिंह सिद्धू, मन्नू भसीन, मंडल अध्यक्ष सुमिता कोहली, मीना चडढ़ा, के अलावा वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश कुमार शर्मा निक्कू, भूपेंद्र शर्मा ,अनिल दुबे, विमला दुबे, पूर्णिमा शर्मा, नीलम शाह, पूनम, पूजा बरार आदि तथा महिला मोर्चा की पूरी टीम उपस्थिति रहे व इनका विशेष सहयोग रहा।