चंडीगढ़, 30 नवंबर। इनेलो सुप्रीमो एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श उपरांत प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों की नियुक्तियां की। प्रदेश कार्यकारिणी में 45 सदस्यों को जगह दी गई है। इनेलो पार्टी ने वीरवार को नवनियुक्त सदस्यों की सूची जारी की।
प्रदेश कार्यकारिणी के 45 सदस्यों की सूची जारी करते हुए इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि पार्टी में नई नियुक्तियां करने से पार्टी संगठन और मजबूत होगा और इसका असर आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में देखने को मिलेगा। उन्होंने नवनियुक्त सदस्यों की सूची जारी करते हुए कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी में पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा, पूर्व विधायक गुलजार मान, पूर्व विधायक विद्या बैनिवाल, पूर्व विधायक कर्म सिंह डांगरा, पूर्व चेयरमैन इन्द्र सिंह ढुल, जसवीर सिंह जस्सा, जगमाल सिंह रौलां, कुलदीप सिंह मान, पूर्व चेयरमैन खिलाराम नरवाल, धर्मवीर पाढा, बाबूराम गुप्ता, जयपाल पूनिया, ओम प्रकाश कड़वासरा, रूप चंद लांबा, जय भगवान कश्यप, करण सिंह चहल, शिव कुमार गुप्ता, पन्नालाल जैन, राम प्रकाश गोगी, विनोद बैनिवाल, एडवोकेट मोम्मद तल्हा, सुरेंद्र लांबा, बलराज नगूरा, महेंद्र सिंह शास्त्री, भूपेंद्र सिंह लाडी, पूर्व डीजी हैल्थ डा. सतवीर चौधरी, अत्तर सिंह, नरेंद्र नाथ शर्मा, एडवोकेट खलील अहमद, डा. एम रफीक आजाद, सुनील सिंह तेवतीया, खलील अहमद, रामकिशन छिल्लर, बल्ली शेखावत, महेंद्र सिंह जाखड़, जसविंद्र सिंह ठौल, यशपाल गोदारा, अशोक जैन, पूर्व एचपीएससी सदस्य आरएस हुड्डा, किशोर यादव, ओमप्रकाश कैरां, सतीश राठी, रिटायर्ड डीपीआरओ दलीप सिंह, संदीप गुज्जर और चंद्रपाल माडो को नियुक्त किया गया है।