‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शनिवार को 93वें दिन जिला हिसार के उकलाना विधानसभा क्षेत्र गांव पाबड़ा, कनौह, संडोल, किरमारा और सिवानी बोलान गांव मेंं पहुंची

अभय सिंह चौटाला ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनसे उनकी समस्याओं के बारे में जाना

भाजपा गठबंधन सरकार जनविरोधी सरकार है: अभय सिंह चौटाला

कहा - पहलवान बेटियों के एफआईआर में दर्ज बयान छपे हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि बृजभूषण ने कभी डरा धमकाकर तो कभी जबरदस्ती अनैतिक संबंध बनाने की कोशिश की

यह बेहद भयावह घटना है, जिसके दोषी को कभी माफ नहीं किया जा सकता, लेकिन भाजपा फिर भी उसे बचा रही है

करीब दस लाख करोड़ रूपए उद्योगपतियों के लोन के माफ कर दिए गए लेकिन किसान अपना कर्ज माफ करने की बात करते हैं तो उन्हें देशद्रोही घोषित कर दिया जाता है

ई-लाइब्रेरी खोलने का खर्चा एक से डेढ़ लाख रूपए आता है लेकिन बिल 20 लाख का बनता है, साफ है कि 18 लाख रूपए एक ई-लाईब्रेरी बनाने में सरेआम खाया जा रहा है

हिसार, 3 जून। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला द्वारा शुरू की गई हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा शनिवार को उकलाना विधानसभा के गांव पाबड़ा, कनौह, संडोल, किरमारा और सिवानी बोलान गांव में पहुंची। जब ये यात्रा इन गांवों में पहुंची तो लोगों ने इनेलो जिंदाबाद, चौ. ओमप्रकाश चौटाला जिंदाबाद और अभय ही सत्य के नारे लगाए। इस पर अभय चौटाला ने सभी के प्रति आभार जताया और कहा कि इनेलो की हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा को हर वर्ग ने अपनी यात्रा मानते हुए बदलाव का संकल्प ले लिया है। उन्होंने कहा कि इनेलो का एकमात्र ध्येय सत्ता प्राप्ति नहीं बल्कि सत्ता को जनसेवा का माध्यम मानते हुए प्रदेश को नई दिशा देना और जननायक चौ. देवी लाल के सपनों को साकार रूप देना है। इस दौरान सैकड़ों युवाओं ने अन्य दलों को अलविदा कह इनेलो पार्टी का दामन थामा।
उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनसे उनकी समस्याओं के बारे में जाना तो पाया कि लगभग सभी गांवों में स्कूल में अध्यापकों की कमी, पीने का स्वच्छ पानी नहीं, टूटी सडक़ें और पीएचसी और डिस्पैंसरी में डाक्टर और स्टाफ नहीं है। लोग भाजपा सरकार से बेहद परेशान हैं और हर हाल में इस सरकार को बदलना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में ग्रामीणों से कहा कि भाजपा सरकार सबसे बड़ी जनविरोधी पार्टी है। उन्होंने कहा कि अखबार में शिकायतकर्ता पहलवान बेटियों के एफआईआर में दर्ज बयान छपे हैं जिसमें पहलवान बेटियों ने कहा है कि भाजपा सांसद बृजभूषण ने कभी डरा धमकाकर तो कभी जबरदस्ती अनैतिक संबंध बनाने की कोशिश की और उनका यौन उत्पीड़न किया। यह बेहद भयावह घटना हैं, जिसके दोषी को कभी माफ नहीं किया जा सकता। पिछले आठ सालों में जब से भाजपा की सरकार देश और कई प्रदेशों में बनी है तब से भाजपा नेताओं द्वारा यौन शोषण और रेप के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। हरियाणा में भाजपा के मंत्री संदीप सिंह पर भी एक महिला कोच ने यौन शोषण के आरोप लगाए लेकिन भाजपा ने मंत्री के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की। विडंबना यह है कि आज तक ज्यादातर रेप के आरोपी भाजपा नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं की गई और वो खुले में घुम रहे हैं। प्रधानमंत्री को इसपर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश देने चाहिए।
इनेलो नेता ने कहा कि भाजपा सरकार देश और प्रदेश को दोनों हाथों से लूट रही है। इसका नवीनतम उदाहरण है कि भारत में कानून था कि जो भी विदेशी कंपनी हमारे देश में निवेश करेगी उसको पूरा मूल विवरण देना होगा। लेकिन 2019 में इन नियमों को हटा दिया गया। इससे यह साबित होता है कि यह कानून सिर्फ अडानी जैसे बड़े उद्योगपतियों द्वारा सेल कंपनियों के जरिए काला धन खपाने के लिए खत्म किया गया था। करीब दस लाख करोड़ रूपए उद्योगपतियों के लोन के माफ कर दिए गए लेकिन किसान अपना कर्ज माफ करने की बात करते हैं तो उन्हें देशद्रोही घोषित कर दिया जाता है। उद्योगपतियों द्वारा बैंकों का पैसा लेकर देश के बाहर भागने का सिलसिला अभी भी जारी है। लेकिन देश का किसान, गरीब, मजदूर, युवा महंगाई और बेरोजगारी के चक्की में पिस रहा है।
भाजपा गठबंधन सरकार गांवों में ई-लाईब्रेरी खोलने के नाम पर भी लूट मचा रही है। ई-लाईब्रेरी खोलने का खर्चा एक से डेढ लाख रूपए आता है लेकिन बिल 20 लाख का बनता है। साफ है कि 18 लाख रूपए एक ई-लाईब्रेरी बनाने में सरेआम खाया जा रहा है।
अभय चौटाला ने बताया कि पदयात्रा से हरियाणा में तो बदलाव का माहौल बना ही है साथ ही इनेलो के कार्यकर्ताओं में भी जोश पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के इसी समर्थन और सम्मान को देखते हुए वे बड़े दावे के साथ ये बात कह सकते हैं कि आने वाला समय निश्चित तौर पर इनेलो का ही है।
======================================
पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे पर दुख जताया
जिनकी मृत्यु हुई है व जो घायल हैं उनको तुरंत मुआवजा दे केंद्र सरकार
चंडीगढ़, 3 जून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने ओडिशा के बालासोर में बीती रात हुए भीषण रेल हादसे पर अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने हादसे में गई लोगों की जान के लिए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने इस खबर को अत्यंत दु:खद घटना बताते हुए कहा कि इतनी बड़ी रेल दुर्घटना हो गई है केंद्र की सरकार को इसके कारणों की तुरंत जांच करवानी चाहिए और इस दुर्घटना में जिनकी मृत्यु हुई है व जो घायल हुए हैं सरकार उनके परिजनों को तत्काल मुआवजा दे। यह कोई छोटी-मोटी चूक का परिणाम नहीं है, इस हादसे में सैकड़ों लोगों की जान गई है। इस हादसे के जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। केंद्र सरकार यह भी सुनिश्चित करे की भविष्य में इस तरह की कोई रेल दुर्घटना न हो उसके लिए जरूरी कदम उठाए जाए।
============================================
कांग्रेस, गठबंधन सरकार ने प्रदेशवासियों से किया फरेब: कर्ण चौटाला
ग्रामीणों को दिया परिवर्तन यात्रा का अभिनंदन करने का न्यौता
कहा, मौजूदा सरकार ने प्रदेश को लूटकर किया खोखला
सिरसा, 3 जून: जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण चौटाला ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा गठबंधन सरकार ने विकास की बजाए लोगों से फरेब किया है और प्रदेशवासी मौजूदा शासन में स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं। वे शनिवार को रानियां विधानसभा क्षेत्र के गांव बनसुधार, झोरडऩाली, चामल, धोतड़, सुल्तानपुरिया, नानुआना, मंगालिया, महम्मदपुरिया, बालासर, खाजाखेड़ा, गिंदड़ा, घोडांवाली, चक्कां, भूना, खारियां, जोधपुरिया, पीरखेड़ा, फतेहपुरिया, शेखुपुरिया, कर्मगढ़, खुइयां नेपालपुर, पन्नीवाला मोटा व साहुवाला प्रथम में ग्रामीणों से संपर्क साधकर उन्हें आगामी 7 जून को सिरसा के गांव चाहरवाला के माध्यम से जिले में प्रवेश करने वाली परिवर्तन यात्रा के सिलसिले में निमंत्रण दे रहे थे।
युवा इनेलो नेता ने कहा कि हरियाणावासियों पर पिछले करीब 18 साल बड़े भारी गुजरे हैं और इस दौरान कांग्रेस और भाजपा गठबंधन ने पूरे प्रदेश को लूटकर न केवल खोखला कर दिया है बल्कि विकास की दृष्टि से भी उजाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि हैरानीजनक तथ्य ये हैं कि हरियाणा के चाहे गांव हों अथवा शहर, सभी विकास के लिहाज से उपेक्षित ही हैं। गांवों में गलियों और सडक़ों की हालत खस्ता है तो वहीं बिजली-पानी को लेकर भी लोग परेशान हैं। इसी प्रकार शहरों की भी यही हालत है। कर्ण सिंह चौटाला ने कहा कि आज सरकार के कथित विकास की हालत ये है कि प्रदेश के अधिकांश स्कूलों में न तो अध्यापक हैं और न ही अस्पतालों में डॉक्टर, ऐसे में उन्हें सरकार से किस प्रकार की विकास की आशा हो सकती है, यह बताने की आवश्यकता नहीं।
उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को अब इनेलो के शासनकाल की याद आने लगी है और लोग अब प्रदेश में बड़ा बदलाव लाना चाहते हैं। प्रदेशभर में चल रही परिवर्तन यात्रा का प्रभाव इतना अधिक नजर आ रहा है कि आगामी 2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों में हरियाणा में सत्ता परिवर्तन अवश्य होगी और प्रदेशवासी इनेलो को ही सत्ता सौंपेंगे क्योंकि इनेलो शासन में ही सभी के वर्गों के हितों की रक्षा सुनिश्चित होगी। आज देश और प्रदेश का हर वर्ग दुखी है और अपने हक अधिकार के लिए सरकार के समक्ष आवाज उठा रहा है। उन्होंने कहा कि इनेलो ने अपने शासनकाल में जो कहा वो करके दिखाया और अब पुन: मौका मिलने पर हरियाणा को उन्नतशील राज्य बनाया जाएगा। कर्ण सिंह चौटाला ने सभी ग्रामीणों से सिरसा जिले में आने वाले परिवर्तन यात्रा का गर्मजोशी से अभिनंदन करने का आह्वान किया। युवा इनेलो नेता ने कहा कि इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला की पदयात्रा से लोगों में एक विश्वास बना है और अब लोगों ने यह तय कर लिया है कि 2024 में इनेलो की सरकार बनाएंगे ताकि हरियाणा व हरियाणा वासियों का सही मायने में विकास सुनिश्चित हो सके। इससे पूर्व जनसंपर्क अभियान के दौरान उपरोक्त गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके साथ धर्मवीर नैन, सुभाष नैन, जसवीर सिंह जस्सा, राम कुमार नैन, विकास खिचड़, गोपाल लिम्बा, जरनैल चंदी, पवन बठला आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।