चण्डीगढ़, 29.12.22- : पंजाब के राज्यपाल व चण्डीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने स्वयं आकर सर्दी के मौसम में पीजीआई में मरीजों की सुध ली व उनको कंबल भेंट किए एवं मरीजों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सेवा भारती, चण्डीगढ़ के महामंत्री नरेंद्र पांडे ने बताया कि चंडीगढ़ के लिए यह सौभाग्य की बात है कि पहली बार ऐसा प्रशासक मिला है जो इतनी सर्दी में रात्रि मैं स्वयं निकलकर कंबल वितरित कर रहे हैं ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति छूट ना जाए। प्रशासक सदैव ही समाज के अभावग्रस्त वर्ग के उत्थान की चिंता करते हैं। उन्होंने बताया कि राज्यपाल रात्रि 11.30 बजे बजे पीजीआई पहुंचे जहां उन्होंने सेवा भारती द्वारा संचालित सराय मे ठहरे मरीजों को व उनके परिजनों को ठंड से बचाव के लिए कंबल भेंट किए। इस मौके पर उन्होंने सेवा भारती कार्यकर्ताओं से बातचीत की तथा ऐसे सेवा केंद्रों की जानकारी ली जहां पर अभावग्रस्त परिवारों की सहायता के लिए कंबल वितरित किए जा सकते हैं। इसके साथ ही सराय के बारे में भी कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

इस कार्यक्रम का आयोजन सेवा भारती चंडीगढ़ की पीजीआई टीम द्वारा किया गया था। इसमें सेवा भारती सराय के अलावा हरि सराय व आसपास ठहरे अन्य मरीज व उनके परिजनों तो बुला कर कंबल भेंट किए गए ताकि सर्दी से बचाव हो सके। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक बनवीर जी व चण्डीगढ़ महानगर कार्यवाह दीपक बत्रा सेवा भारती कार्यकर्ताओं के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर सेवा भारती के स्थानीय प्रधान गिरधारी लाल जिंदल, महामंत्री नरेंद्र पांडेय, राकेश सेठी, विनीत अरोड़ा, विनय जोशी, सुनील दत्त, योगेंद्र सिंह, सौर्य ठाकुर, राघव पांडेय आदि कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे व कंबल वितरण कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया।