चंडीगढ़ , 12 दिसंबर 2022:: बार कॉउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा ने सेक्टर-37 स्थित लॉ भवन में नव चयनित जजों व उनके अभिभावकों को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया। यह सम्मान समारोह जीपी सर (गुरिंदर पाल सिंह) द्वारा पढ़ाए गए जरूरतमंद बच्चों के सफल होने पर आयोजित किया गया।
जी पी सिंह हाई कोर्ट में एडवोकेट हैं जिन्होंने 2019 में ज्यूडिशरी सर्विसेज की कोचिंग की फीस देने में असमर्थ जरूरतमंद बच्चों के लिए मुफ़्त कोचिंग की शुरूआत की। वर्तमान में जीपी सिंह द्वारा पढ़ाए गए 5 उम्मीदवार हरियाणा ज्यूडिशियल सर्विसेज का एग्जाम क्लियर करके जज बन गए हैं।
नव चयनित जजों रेणु बाला, रितिका शर्मा, मनजोत कौर, जसमीत कौर और अविषेक गर्ग को व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर बार कॉउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के अध्यक्ष सुवीर सिद्धू, उपाध्यक्ष अशोक सिंगला, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के सीनियर एडवोकेट आर एस चीमा, पूर्व एडवोकेट जनरल पंजाब ऐ पी एस देओल, झारखंड हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस वरिंदर सिंह, पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व जज परमजीत सिंह धालीवाल, पूर्व एडीशनल एडवोकेट जनरल बलदेव सिंह बधराण, बार कॉउंसिल के एडिशनल सेक्रेटरी मलकीत सिंह और गुरिंदर पाल सिंह उपस्थित रहे।