चण्डीगढ़ 18.09.22-: आचार्यकुल और संवाद साहित्य के तत्वावधान में पूर्व सासंद एवं भारत सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता सत्य पाल जैन ने लेखिका कवयित्री सतवंत कौर गोगी गिल के काव्य संग्रह 'शुरुआत' का विमोचन किया।

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष केके शारदा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम विज सहित जाने-माने लेखक कवि मौजूद थे। सत्य पाल जैन ने संस्था का आभार व्यक्त करते कहा कि आज के दौर की भागदौड़ में उन्हें कवियों के बीच शामिल होने का मौका दिया। इस मौके पर वहां उपस्थित कवियों ने गोगी के संग्रह से कविताएं भी पढ़ कर सुनाई।