चण्डीगढ़,16.03.21- : केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ( सीआरपीएफ ) की 82वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य पर 13वीं वाहिनी, केरिपुबल, द्वारा सुखना लेक, चण्डीगढ़ के प्रांगण में हथियारों व केरिपुबल की डाक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया। यह कार्य महानिदेशक, केरिपुबल, के मार्गदर्शानुसार किया गया।

इस मौके पर कमांडेण्ट 13 बटालियन श्री हरमिन्दर सिंह व सभी अधिकारीगण तथा वाहिनी के अन्य सदस्य मौजूद रहे। यह प्रचार कार्य केरिपुबल के गौरवशाली इतिहास के बारे में आम जन को अवगत करावाने व बल में प्रयोग में लाये जाने वाले हथियारों के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से किया गया। साथ ही विभिन्न स्तरों पर केरिपुबल में भर्ती होने की वांछित योग्यता, प्रक्रिया व आयामों के बारे में जानकारी दी व युवाओं को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस में अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में लोगों ने रूचि लेते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व कार्यक्रम को सफल बनाया।