जीओ और जीवन दो
भारतीय योग संस्थान चंडीगढ़ प्रांत के अन्तर्गत पश्चिमी जिला चंडीगढ़ द्वारा भारतीय योग संस्थान का 56वां स्थापना दिवस समारोह आज दिनांक 10 अप्रैल 2022 को समय प्रातः 5:15 से 7:15 बजे तक पूरे हर्षोल्लास के साथ फ्रेगरेंस गार्डन सेक्टर 36 चंडीगढ़ में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सम्माननीय श्री शिव नन्दन गोयल, रिटायर्ड महाप्रबंधक, पंजाब स्टेटस कोऑपरेटिव बैंक एवं दैनिक ट्रिब्यून से श्री अरूण नथानी जी शामिल हुए।

भारतीय योग संस्थान चंडीगढ़ प्रांत के अन्तर्गत पंचकूला, मोहाली, कुराली, रोपड़ एवं चंडीगढ़ के अतिरिक्त जीरकपुर , मोरिन्डा गोविन्दगढ सरहिंद फतेहगढ़ साहिब से 300 से अधिक योगाचार्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी प्रांतीय अधिकारियों और जिला अधिकारियों द्वारा आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास सुचारू रूप से करवाया गया। श्री राजन कपूर, जिला प्रधान पश्चिमी जिला चंडीगढ़ द्वारा मंच संचालन बहुत ही सुन्दरता से किया गया।

पश्चिमी जिला चंडीगढ़ के सभी अधिकारियों और साधकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने में तन मन धन से महात्वपूर्ण योगदान दिया जिसमें श्री राजन कपूर जी, श्री निर्मल सिंह, श्री अशोक सेठी जी श्री सतीश साहनी जी और अन्य कार्यकर्ताओं ने सराहनीय योगदान दिया।

श्री गोपाल दास, प्रांतीय प्रधान चंडीगढ़ प्रांत द्वारा ध्यान की क्रिया करवाई गई तथा अपने सम्बोधन में संस्थान से सम्बंधित दिशा निर्देश और संस्थान की गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई।

गोपाल सिंह परमार, प्रांतीय मंत्री, भारतीय योग संस्थान चंडीगढ़ प्रांत द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों, योगाचार्यों का धन्यवाद किया और श्री राजन कपूर जी द्वारा वैदिक प्रार्थना एवं शांति पाठ करवाकर कार्यक्रम को विराम दिया। उपरांत पश्चिमी जिला चंडीगढ़ की टीम द्वारा प्रसाद वितरित किया।