PANCHKULA-31.12.21-

सुबह की प्यार भरी नमस्कार- COURTESY-समाचार क्यारी दैनिक राशिफल 31 दिसंबर 2021

मेष

पॉजिटिव- जमीन जायदाद संबंधी मामला चल रहा है, तो आपसी सहमति से सुलझ सकता है। घर के कामों को व्यवस्थित करने में व्यस्तता रहेगी। परिवार के साथ आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने संबंधी योजनाएं भी बनेंगी।
नेगेटिव- इस समय किसी पड़ोसी के साथ झगड़ा या अनबन होने जैसी स्थिति भी बन रही है। बेहतर होगा कि फालतू बातों पर ध्यान ना दे कर अपने काम पर ही एकाग्र रहे। बच्चों को अपनी पढ़ाई से संबंधित व्यवधान आने से मानसिक तनाव रहेगा।

वृष

पॉजिटिव- नजदीकी मित्रों के साथ गेट टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेंगे और इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। तथा आपसी सलाह मशवरा द्वारा कुछ समस्याओं का हल भी मिलेगा। व्यस्त दिनचर्या में कुछ बदलाव आने से मानसिक सुकून रहेगा।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि कोई आपकी उदारता का नाजायज फायदा उठा सकता है।अनावश्यक खर्चाे की वजह से आर्थिक रूप से कुछ उलझने और समस्याएं बढ़ सकती हैं। हालांकि आप जल्दी समाधान भी पा लेंगे।

मिथुन

पॉजिटिव- किसी के वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन और सलाह पर अमल करना आपको अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य में सहायक रहेगा। आज कोई रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है।इस लिए प्रयासरत रहें। किसी पारिवारिक समस्या को दूर करने के लिए किया गया आपका प्रयास कामयाब रहेगा।
नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। नजदीकी संबंधी ही आपकी समस्या का कारण बन सकता है। खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से कुछ तनाव रहेगा।

कर्क

पॉजिटिव- अपनी सूझबूझ और योग्यता से कोई बड़ी समस्या हल कर लेंगे। इससे आप अपने अंदर सकारात्मक और अद्भुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे। संतान द्वारा कोई शुभ समाचार मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी।
नेगेटिव- दोस्तों के साथ गपशप करने तथा चौटिंग करने में अपना समय नष्ट ना करें। कभी-कभी आप आलस की वजह से अपने काम को टालने की भी कोशिश करेंगे। विद्यार्थी और युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और कैरियर के प्रति ज्यादा ध्यान दें।

सिंह

पॉजिटिव- इस समय प्रकृति आपको बहुत से मौके दे रही है। दोपहर बाद परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी। समय का उचित सदुपयोग करें। अपनी प्रतिभा और क्षमता को पहचाने। युवा वर्ग व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ सामाजिक व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे कार्यों में भी रुचि लेंगे।
नेगेटिव- आय के साथ-साथ खर्चों की भी स्थिति बनी रहेगी। ध्यान रखे कि भावुकता में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है। किसी पर भी ज्यादा विश्वास रखना उचित नहीं है।

कन्या

पॉजिटिव- किसी समाज सेवी संस्था से जुड़ना तथा सहयोग करना आपको अतिरिक्त खुशी प्रदान करेगा। आज कोई सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।तथा भावनात्मक रूप से बहुत ही सशक्त महसूस करेंगे। घर मैं किसी मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है।
नेगेटिव- किसी बनते हुए काम में रुकावट आने सेआपका कॉन्फिडेंस डगमगा सकता है। धैर्य और संयम रखें। तथा उचित समय का इंतजार करे। युवाओं को अपने कैरियर के प्रति करना उचित नहीं है।

तुला

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपनी रूटीन भरी दिनचर्या के साथ साथ देश विदेश संबंधी जानकारियां भी हमसे करेंगे। किसी उत्तम समाचार की प्राप्ति होगी। तथा अपनी क्षमता अनुसार काम को अंजाम मिलने से प्रसन्नता भी रहेगी।
नेगेटिव- किसी मित्र के साथ बीती हुई बातों को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं। अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। तथा नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें। खर्चाे पर भी काबू रखना जरूरी है। वरना बजट गड़बड़ा जाएगा।

वृश्चिक

पॉजिटिव- तनाव से राहत पाने के लिए उस समय अपनी रुचि संबंधी कार्यों में व्यतीत करें। इससे आपकी प्रतिभा और छवि में भी और अधिक निखार आएगा। घर की सुख सुविधा संबंधी वस्तुओं की ऑनलाइन शॉपिंग में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी दिक्कतों की वजह से स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ापन रहेगा। यह समय धैर्य और संयम रखने का है। अपने नजदीकी संबंधियों के साथ सकारात्मक वार्तालाप में भी कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। इससे मनोबल भी बढ़ेगा।

धनु

पॉजिटिव- आज आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। साथ ही कामकाज में व्यस्तता के अलावा परिवार तथा दोस्तों के साथ मौज मस्ती और मनोरंजन में भी समय व्यतीत करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों से कोई उपहार मिल सकता है।
नेगेटिव- कानूनी मामलों में लापरवाही ना बरतें। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। आर्थिक परिपेक्ष में कोई खास सकारात्मक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। इसलिए निवेश संबंधी गतिविधियों को स्थगित रखना ही उचित है।

मकर

पॉजिटिव- मुसीबत में फंसे किसी मित्र की मदद करने से मन में खुशी रहेगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति भी रुझान और आस्था बढ़ेंगे। फाइनेंस संबंधी कार्यों को आज निपटाने का प्रयास करें। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसे की वापसी होने के उचित संभावना है।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि आपकी ही किसी ज़िद की वजह से मामा पक्ष के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। साथ ही अपने खर्चों को भी सीमित करें।

कुंभ

पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रहा कोई पारिवारिक मामला सुलझाने का अनुकूल समय है। अपने दोस्तों तथा जानकारों के साथ फोन और मीडिया द्वारा अधिक से अधिक संपर्क में रहें। यह संपर्क आपके लिए उन्नति के नए मार्ग भी खोल सकते हैं।
नेगेटिव- प्रॉपर्टी अथवा वाहन से संबंधित कोई परेशानी आने से खर्चे पढ़ सकते हैं। यह समय बहुत ही सूझ बुझ से व्यतीत करने का है।अपनी योजनाओं पर पूरी तरह से विचार करके ही उस पर कार्य करें। क्रोधऔर ईगो जैसी कमियों पर काबू पाना जरूरी है।

मीन

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपने कार्यों को गति देने के लिए पूरी मेहनत लगा दे। किसी निकट संबंधी द्वारा कोई सुखद समाचार मिलने से सुकून और खुशी मिलेगी। तथा आप सकारात्मक होकर अपने कार्यों के प्रति भी ध्यान दे पाएंगे।
नेगेटिव- किसी भी तरह का लेन-देन अथवा उधारी करते समय सावधान रहें। लापरवाही से कोई आर्थिक समस्या भी उत्पन्न हो सकती हैं। ध्यान रखें कि किसी भी संबंधी अथवा पड़ोसी के साथ वाद विवाद जैसी स्थिति ना बने। भावनाओं में आकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें।