सुबह की प्यार भरी नमस्कार- राशिफल 26 दिसंबर 2021- COUTESY-समाचार क्यारी दैनिक

मेष
पॉजिटिव- परिस्थितिया अनुकूल रहेंगी। दिन की शुरुआत में ही अपने कार्य संबंधी रूपरेखा बना लें। प्रॉपर्टी के सेल परचेज संबंधी कोई योजना बन रही है तो तुरंत उस पर अमल करें। रिश्तो की मजबूती को बढ़ाने में आप का विशेष योगदान रहेगा।
नेगेटिव- किसी पुराने मुद्दे पर भाइयों के साथ कुछ वाद विवाद होने जैसी शंका बन रही है, इसलिए विवेक और समझदारी से काम ले। दूसरों की बातों में ध्यान देने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता और आत्मबल पर विश्वास रखकर आगे बढ़े।

वृष
पॉजिटिव- समय लाभकारी है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधी कार्यों में बड़ी मेहनत से प्रयासरत रहें। दिन की शुरुआत में काम की अधिकता के कारण बहुत अधिक मेहनत रहेगी। परंतु भविष्य में इसके अनुकूल परिणाम भी हासिल होंगे। घर की साज-सज्जा व सुधार संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- साथ ही आय की अपेक्षा खर्चों की अधिकता रहेगी। मित्र की सलाह आपके लिए गलत साबित हो सकती है। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें। किसी के साथ गलत लहजे में वार्तालाप करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। अपने सामर्थ से ज्यादा उधार लेने से परहेज करें।

मिथुन
पॉजिटिव- सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा। साथ ही महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क भी मजबूत होंगे। प्रॉपर्टी की क्रय विक्रय संबंधी योजनाएं सफल होंगी। मित्रों की सलाह भाग्योदय दायक साबित होगी।
नेगेटिव- परंतु विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहा विवाद अनुभवी लोगों की मध्यस्थता से हल हो जाएगा। संतान की गतिविधियों और संगति पर जरूर नजर रखें, समय रहते कठोर निर्णय लेना अति आवश्यक है। अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें।

कर्क
पॉजिटिव- इस समय कुछ सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रति आपका योगदान समाज में आपको नई पहचान देगा। आप परिवार तथा व्यवसाय के बीच बेहतर तालमेल बिठा कर रखेंगे, व्यस्तता के बावजूद सभी कार्य सहज तरीके से पूर्ण होते जाएंगे।
नेगेटिव- विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम ना मिलने से मन कुछ परेशान रहेगा। कभी-कभी ऐसा भी प्रतीत होगा कि जैसे भाग्य साथ नहीं दे रहा है। इस तरह की नकारात्मक सोच आपके आत्मविश्वास में भी कमी ला सकती है।

सिंह
पॉजिटिव- आप अपने आत्मविश्वास और भरपूर ऊर्जा द्वारा अपने कार्यों को उचित अंजाम देने में सक्षम रहेंगे। कुछ मुश्किलें सामने आएंगी, परंतु आप अपने आत्मविश्वास व दृढ़ निश्चय द्वारा उनका समाधान भी आसानी से ढूंढ लेंगे। घर के लिए किसी मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है।
नेगेटिव- किसी नजदीकी मित्र अथवा भाई के साथ छोटी सी बात का बहुत बड़ा इशू बन सकता है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें। ज्यादा रोक-टोक की वजह से बच्चों के मनोबल में कमी आ सकती है। इसलिए बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से उनके साथ व्यवहार करें।

कन्या
पॉजिटिव- आपके व्यक्तिगत काम काफी हद तक सुचारू रूप से पूर्ण होते जाएंगे। परिवार के साथ कोई धार्मिक यात्रा का भी आयोजन बन सकता है। दिनचर्या काफी व्यस्त उत्तम रहेगी। परंतु अभी की गई मेहनत के परिणाम निकट भविष्य में बहुत ही अनुकूल मिलेंगे।
नेगेटिव- बिना मतलब दूसरों की परेशानियों में ना उलझे। नकारात्मक परिस्थितियों को बहुत ही सहज और शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। युवा वर्ग मौज मस्ती में समय व्यतीत करने की वजह अभी कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करें।

तुला
पॉजिटिव- सभी जिम्मेदारियों को खुद पर न लेकर कुछ कार्यभार परिवारजनों में बांट लें। इससे आप निजी कामों में भी बेहतर समय बीता पाएंगे, सुकून और शांति भी अनुभव करेंगे। वाहन अथवा मकान खरीदने के लिए लोन संबंधी कार्यवाही जल्दी ही पूरी हो जाएगी।
नेगेटिव- किसी महत्वपूर्ण कार्य में अचानक ही कोई रुकावट आने से कुछ चिंता बनी रहेगी। संतान से संबंधित भी कुछ परेशानी रह सकती है। परंतु इस समय गुस्से की बजाय धैर्य से परिस्थितियों को सुलझाने का प्रयास करें। किसी नजदीकी मित्र से सलाह मशवरा करना उचित रहेगा।

वृश्चिक
पॉजिटिव- किसी समारोह आदि में शामिल होने का भी निमंत्रण मिल सकता है। युवा वर्ग अपनी पहली इनकम मिलने से बहुत प्रसन्न रहेंगे। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह घर के वातावरण को सुखमय बनाकर रखेगा। निवेश करने जैसी गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। कोई मनोरंजक यात्रा भी संभव है।
नेगेटिव- आय के साथ-साथ व्यय की भी अधिकता बनी रहेगी। अनावश्यक खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। अपनी महत्वपूर्ण वस्तु तथा दस्तावेज संभाल कर रखें। कुछ समय बच्चों के साथ भी अवश्य व्यतीत करें। इससे उनमें सुरक्षा की भावना आएगी। समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी बदलाव लाना जरूरी है।

धनु
पॉजिटिव- समान विचारधारा के लोगों से मेल मुलाकात नई ऊर्जा प्रदान करेगा। लक्ष्य प्राप्ति में किसी निकट संबंधी का भी सहयोग मिलेगा। धन की अपेक्षा अपने मान सम्मान व आदर्शों पर विश्वास रखना आपको कामयाब करेगा। अध्यात्म से जुड़े कुछ विशेष तथ्यों की जानकारी भी हासिल होगी।
नेगेटिव- कभी-कभी आपका बहुत अधिक अनुशासित व्यवहार पारिवारिक जनों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। कभी-कभी संतान का कोई नकारात्मक रवैया आपकी परेशानी का कारण बनेगा। युवा वर्ग को किसी वजह से अपनी कैरियर संबंधी योजनाओं को टालना भी पड़ सकता है।

मकर
पॉजिटिव- इस समय परिस्थितियां लाभदायक है। अपना ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटाकर कामों पर केंद्रित रखें। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। आपसी मेल मिलाप सबको खुशी देगा। घर के बड़े लोगों के साथ किसी मंदिर अथवा धार्मिक स्थल की यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- महिला वर्ग अपने ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। कभी-कभी आप के गुस्से और गलत शब्दों के प्रयोग का नकारात्मक असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें।

कुंभ
पॉजिटिव- ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। आपकी कोई मन मुताबिक इच्छा पूरी होगी जिसकी वजह से मन प्रसन्न रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले अपने पारिवारिक सदस्यों की सलाह लेना उचित रहेगा। रुपए की आवक के लिहाज से भी समय श्रेष्ठ है।
नेगेटिव- कभी-कभी आपका अनुशासित स्वभाव अन्य लोगों के लिए परेशानी का कारण भी बन जाता है। इस समय लापरवाही की वजह से पैसा बर्बाद भी हो सकता है। किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें।

मीन
पॉजिटिव– परिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों बांटकर कुछ समय स्वयं के लिए भी व्यतीत करें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करना आपको बहुत अधिक खुशी और आत्मिक शांति प्रदान करेगा
नेगेटिव- ज्यादा सोच विचार में समय लगाने से आपके कई महत्वपूर्ण कार्य छोड़ सकते हैं। इस समय आर्थिक गतिविधियां कुछ धीमी ही रहेंगे। महिलाएं अपने मान सम्मान को लेकर ज्यादा सजग रहें। अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें।