CHANDIGARH,24 जुलाई, 2021-24 जुलाई को नेहरू युवा केन्द्र संगठन, पंजाब एवम चंडीगढ़, युवा कार्यक्रम औऱ खेल मंत्रालय, भारत सरकार ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया रीजनल सेंटर चंडीगढ़ एवम स्वरमनी युथ वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज सेक्टर 12 चंडीगढ़ में चीयर 4 इंडिया रन का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में औऱ खिलाड़ियों का हौसला बुलंद करने के लिए सरदार बलविन्दर सिंह - अर्जुना अवार्डी औऱ ओलिम्पिक खिलाड़ी ने कार्यक्रम की शुरुवात गुबारे उड़ाकर और हरी झंडी देकर की। साथ में ही उन्होंने बताया की ओलिंपिक में जाकर खेलना एक खिलाड़ी के लिए ही नही पूरे देश के लिए गर्व की बात है और इस साल भारत से पहली बार सबसे ज्यादा खिलाड़ी टोकियों ओलंपिक के लिए गए है और वह सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते है।

परमजीत सिंह उप-निदेशक नेहरू युवा केन्द्र संगठन, पंजाब एवम चंडीगढ़, ने पूरे जोश के साथ कार्यक्रम में उपस्तिथ अथितियों औऱ चंडीगढ़ औऱ पंजाब के अलग-अलग संस्थाओं से आए हुए युवाओ का स्वागत किया।

इस मोके पर बिक्रम सिंह गिल- राज्य निदेशक ,नेहरू युवा केन्द्र संगठन, पंजाब एवम चंडीगढ़, युवा कार्यक्रम औऱ खेल मंत्रालय, भारत सरकार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था कि भारत की तरफ से जितने भी खिलाड़ियों ने टोकियो ओलिंपिक 2020 में भाग लिया है उनका मनोबल बढ़ाने और कार्यक्रम के माध्यम से प्रेरित करना और जब तक टोकियो ओलिंपिक चलता रहेगा तब तक नेहरू युवा केन्द्र संगठन, पंजाब एवम चंडीगढ़ की और से खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए और उनका हौसला बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम युवाओ के माध्यम से चलते रहेंगे और सोशल मीडिया के माध्यम से भी हमारे देश के खिलाड़ियों का उत्साह औऱ हौसला बढ़ाते रहेंगे।

इसके साथ ही पी.के. मट्टू;- उप निदेशक स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया रीजनल सेंटर चंडीगढ़ औऱ प्रशांत गौतम -खेल निदेशक, पंजाब विश्वविद्यालय ने भी भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए अपनी शुभकामनाएँ तथा चीयर 4 इंडिया रन में भाग लेने वाले वाले सभी युवाओ को बधाई दी । उन्होंने कहा कि जिस तरह से खेल मानसिक औऱ शारिरिक विकास के लिए बहुत जरूरी है वैसे ही खेल विश्व शांति के लिए भी महत्वपूर्ण है और एक खिलाड़ी अपने समाज और देश के लिए शांति दूत का कार्य भी करता है।

चीयर फ़ॉर इंडिया रन में चंडीगढ़ और पंजाब के युवा एवम सामाजिक संस्थाओं के 60 युवाओ औऱ युवतियों ने पूरे जोश के साथ 6 किलोमीटर दौड़ लगा कर ओलम्पिक में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। चीयर 4 इंडिया के अंतर्गत करवाई गई दौड़ की शुरुआत नेहरू युवा केन्द्र संगठन, पंजाब एवम चंडीगढ़, के मुख्य कार्यालय पैक गेट नंबर एक से होते हुए पी. जी. आई. नयागांव से होते हुए पैक गेट नंबर 3 से वापिस नेहरू युवा केन्द्र संगठन, पंजाब एवम चंडीगढ़, के मुख्य कार्यालय में समाप्त हुआ।

इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक बनाने के लिए रोहित कुमार-अध्यक्ष ,स्वरमनी युथ वेलफेयर एसोसिएशन औऱ स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया रीजनल सेंटर चंडीगढ़ से रमेश कुमार, भूपिंदर सिंह, सी. पी. ठाकुर, संध्या कोल, माधिवि, सुखविंदर बाजवा, मोहन, गुरवन्दर कौर , जगदीप सिंह, प्रदीप कुमार वर्मा, सूरज, प्रितपाल सिंह औऱ राजेन्द्र कुमार का सहयोग रहा।

कार्यक्रम के अंत मे संजना वत्स जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र चंडीगढ़, ने सभी को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया और भारत की तरफ से जितने भी खिलाड़ियों ने टोकियो ओलिंपिक 2020 में भाग लिया है उन सभी को शुभकामाएं दी।