चंडीगढ़,11.07.21-: प्रसिद्ध लेखिका नीरू मित्तल 'नीर' के नव प्रकाशित कहानी संग्रह 'रिश्तो की डोर' का विमोचन पूर्व सांसद एवं एडिशनल सॉलीसिटर जनरल ऑफ इंडिया सत्यपाल जैन ने आज सेक्टर 15 में अपने ऑफिस में किया। इस अवसर पर अनेक साहित्यकार उपस्थित थे जिनमें वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज, डॉ सरिता मेहता, डॉ विनोद शर्मा, रविंदर मित्तल आदि उपस्थित थे।

लेखिका को बधाई देते हुए सत्यपाल जैन ने कहा कि उनकी कहानियां समाज का दर्पण हैं और प्रत्येक कहानी के पात्र हमारे आस पास के पात्रों को चित्रित करते हैं। वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज ने बताया कि "रिश्तों की डोर" कहानी संग्रह में कुल 18 कहानियां हैं जो समाज व परिवार की डोर से जुड़ी हुई हैं।