गाँव दरिया की महिला करोड़ों रूपए की कमेटियां बटोर कर फरार
गुरप्रीत सिंह हैप्पी ने पीड़ितों न्याय दिलाने का आश्वासन दिया

चण्डीगढ़,20.06.20- : देश भर में काफी लोग की कमेटियां डालकर अपने खून-पसीने की कमाई गंवा देते हैं। ऐसा ही वाकया है चण्डीगढ़ के गांव दरिया का। यहां पूनम नामक महिला ने कई लोगों की खून पसीने की कमाई हड़प ली है। पता चला है कि यह रकम करोड़ों रुपए में है। गांव के कई लोग इस महिला की शिकायत को लेकर पूर्व सरपंच व वरिष्ठ भाजपा नेता गुरप्रीत सिंह हैप्पी के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांव के काफी संख्या में लोग इस महिला के झांसे में आए हैं। इस पूनम नामक महिला ने कई पढ़े-लिखे लोगों को भी अपना शिकार बनाया है। यह महिला 20 साल से गांव दरिया में रह रही है। शुरू - शुरू में इसने गांव में छोटी-छोटी कमेटियां शुरू की। उस समय वह लोगों को कपड़ा उधार देकर कमेटियां डालती थी। जिस किसी की कमेटी निकलती, उसे कपड़ा दे देती। इस महिला ने गांव में अधिकतर लोगों पर अपना विश्वास जमा लिया। धीरे धीरे कमेटियों का धंधा खूब चलने लगा। जब किसी व्यक्ति की कमेटी निकलती तो वह उन्हें ब्याज का प्रलोभन देकर उन्हें कमेटी नहीं उठाने देती थी। वह एक कमेटी के बाद दूसरी और दूसरी के बाद तीसरी इस प्रकार अनगिनत कमेटियों से लोगों के खून-पसीने की कमाई हड़पती गई और इस लोगों की कमाई से गांव में एक बढ़िया सा मकान बना लिया और उसमें अपनी सभी सुख सुविधाएं जुटा ली। जब लोग उक्त महिला से पेमेंट मांगने के लिए गए तो वह उन्हें आजकल - आजकल करने लगी। यही नहीं उसने लोगों में विश्वास दिलाने के लिए एक तरफ उन्हें बैंक के चेक दे दिए वहीँ दूसरी तरफ उसने बैंक को भी लिखित रूप में दिया है कि उसकी चेक बुक गुम हो गई है।
जब पीड़ितों ने देखा कि पिछले कुछ दिनों से पूनम के घर पर ताला लगा देखा तो उन्होंने एकजुट होकर पूर्व सरपंच ग्रुपप्रीत सिंह हैप्पी ले सामने अपना दुखड़ा रोया।

हैप्पी ने पीड़ितों से सभी विवरण लिखित लाने को कहा व इस मामले में न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
===========================
स्कूल को भेंट किए हस्तनिर्मित मास्क
चण्डीगढ़,20.06.20- : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बलजीत सिंह सिद्धू एवं धर्मेंद्र सिंह सैनी ने महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, गांव दरिया के प्रिंसिपल डॉ. विनोद कुमार को हस्त निर्मित मास्क भेंट किए। सिद्धू ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने पांच लाख लोगों तक मास्क पहुंचाने का लक्ष्य रखा हुआ है। जिसे पूरा करने में हर कार्यकर्ता जी-जान से जुटा हुआ है।
काफी समय से ग्राम दरिया में विभिन्न धार्मिक स्थलों सामाजिक संस्थाओं एवं शैक्षणिक संस्थानो को अपनी ओर से हैंड सैनिटाइजर व टच फ्री सैनिटाइजिंग स्टैंड उपलब्ध करवा कर कोरोना रूपी महामारी से बचने हेतु एक छोटा सा प्रयास किया गया था।
भारतीय जनता पार्टी के प्रयासों की सराहना करते हुए डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि जिस दौर में लोग घरों से बाहर निकलने को भी डर रहे थे। उस दौर में भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ सिपाही जरूरतमंदों तक भोजन पानी एवं राशन उपलब्ध कराने में लगे रहे, और अब अनलॉक वन के तहत हर व्यक्ति की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए लगातार मास्क एवं जरूरी चीजें उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके लिए हम उनको धन्यवाद करते हैं। इस दौरान मंडल नंबर 29 के भाजपा आईटी इंचार्ज जे. पी. राणा एवं भारतीय जनता पार्टी जिला नंबर 5 के महासचिव दीपक उनियाल भी मौजूद थे।