चंडीगढ़,29.09.22- प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ विनोद कुमार शर्मा के काव्य संग्रह "शिखर की ओर" को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने पंजाब राज भवन में आज राष्ट्र को लोकार्पित किया।

उन्होंने डॉ विनोद कुमार शर्मा को शुभाशीष देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। डॉ.शर्मा की कविताओं की विशेषता यह है कि इनमें सकारात्मक भाव है। उन्होंने युगीन यथार्थ को सूक्ष्मता व संवेदनशीलता से अनुभव किया है। इस अवसर पर वरिष्ठ कवि प्रेम विज,और राजेश शर्मा भी उपस्थित थे।